युवक का शव कटरिया स्थित बांध किनारे से बरामद

Updated at : 19 Oct 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
युवक का शव कटरिया स्थित बांध किनारे से बरामद

युवक का शव कटरिया स्थित बांध किनारे से बरामद

विज्ञापन

कुरसेला थाना क्षेत्र के कटरिया गांव के बांध के समीप धार से रविवार की सुबह युवक का शव बरामद किया गया. युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी. धार के समीप ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. गांव के लोगों ने शव का पहचान नहीं किया. वाकये की जानकारी कुरसेला थाना पुलिस को दिया गया. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव बरामद कर थाना लाया. थाना से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम में कटिहार भेज दिया गया. पहचान शब्बीर (30) थाना क्षेत्र के बसुहार मजदिया गांव के रुप में किया गया. पुलिस ने मृत युवक के परिजनों को दिया. युवक की कटरिया स्थित धार में किस तरह मौत हुई. इस बात की पुलिस पड़ताल कर रही थी. मृतक के परिजनों को पुलिस द्वारा युवक के मौत की जानकारी मिलने से कोहराम मच गया. युवक कटरिया स्थित धार के समीप किस तरह पहुंचा. यह जानकारी स्पष्ट नहीं हो सका था. युवक पिता का इकलौता पुत्र था. पिता कुरसेला हाट में सब्जी की दुकान चलाता है. मृत युवक अपने पीछे पत्नी सहित पांच व चार साल का पुत्र पुत्री छोड़ गया है. पत्नी के बेसहारा होने के साथ दो मासूम पिता के आश्रय से अनाथ हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन