कदम के पेड़ से लटका मिला महिला का शव, मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का लगाया आरोप

सालमारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर रेलवे गेट के पश्चिम स्थित एक पोखर के निकट मंगलवार की सुबह एक महिला का शव कदम के पेड़ से लटका हुआ मिला.
ससुराल पक्ष ने कहा : महिला माइके में थी, पति रहता है बाहर, फिर कैसे हुई घटना ?
बलिया बेलौन. सालमारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर रेलवे गेट के पश्चिम स्थित एक पोखर के निकट मंगलवार की सुबह एक महिला का शव कदम के पेड़ से लटका हुआ मिला. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी. ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये. ग्रामीणों ने सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जूली को फोन पर सूचना दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच के दौरान महिला के पास मिले आधार कार्ड व मोबाइल फोन के जरिए उसकी पहचान बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के शकरपुर पोखर टोला भेलागंज निवासी जाहीद की 27 वर्षीय पुत्री जहांनिगार के रूप में की गयी. घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे.परिजनों का कहना है कि मृतका का पति बाहर रहता है, जबकि सास-ससुर व अन्य ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित करते थे. मृतका के ससुराल वालों ने बताया की महिला माइके में थी. ऐसे में किस स्थिति में इस तरह का क़दम उठाया है, कह नहीं सकते हैं. मृतका के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. मृतका की मां नासेरा खातुन ने सालमारी थाना में आवेदन देकर आठ नामजद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. घटना की गंभीरता को देखते हुए बारसोई एसडीपीओ अजय कुमार भी मौके पर पहुंचे और जांच कर परिजनों से पूछताछ की है. इसके अलावा फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर अपने साथ ले गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है. थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने बताया कि मृतका की मां के द्वारा आवेदन मिला है. सभी बिन्दुओं पर जांच हो रही है. दोषी को बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




