बारसोई से काम करने दिल्ली गये मजदूर का घर पहुंचा शव

Updated at : 08 Oct 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई से काम करने दिल्ली गये मजदूर का घर पहुंचा शव

बारसोई से काम करने दिल्ली गये मजदूर का घर पहुंचा शव

विज्ञापन

बारसोई काम करने दिल्ली गये बारसोई के मजदूर का शव बुधवार को उसके पैतृक गांव सारी बारी लाया गया. शव को देखते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. आसपास के लोगों की भीड़ उसके घर में जमा हो गयी. मजदूर की पहचान 21 वर्षीय नोमान के रूप में हुई है. इस संबंध में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल रेहान ने बताया कि मृतक दिल्ली स्थित नोएडा में रहकर मजदूरी का कार्य कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था. वह दो-तीन दिनों से डेंगू बुखार से पीड़ित था. दवाई ले रहा था. मंगलवार को तेज बुखार की शिकायत होने पर उसे नोएडा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. शव पहुंचने के दोपहर बाद उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. गांव में मातम का माहौल है. सभी का कहना है कि परिवार का इकलौता कमाने वाला था. इसलिए इसके आश्रितों को मुआवजा मिलनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन