आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

Updated at : 08 Oct 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड के कोलासी पुलिस शिविर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के तहत एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार मुनाजिर पिता स्व सत्तार, रक्सी, थाना कोढ़ा निवासी है. आरोपित के विरुद्ध न्यायालय द्वारा पहले से गैर-जमानती वारंट जारी था. कोलासी पुलिस शिविर की टीम ने विशेष अभियान चलाकर उसे उसके घर के समीप से गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपित से प्रारंभिक पूछताछ की. जिसके बाद उसे कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि कोढ़ा थाना क्षेत्र में लंबित वारंटों की तामील के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है. ताकि फरार और वारंटी अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्याय के दायरे में लाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन