पोर्टल पर जमीन रैयत धारियों का नाम नहीं आने से मायूसी

Updated:
विज्ञापन
पोर्टल पर जमीन रैयत धारियों का नाम नहीं आने से मायूसी

पोर्टल पर जमीन रैयत धारियों का नाम नहीं आने से मायूसी

विज्ञापन

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में सीमित समय पर जमीन रैयत धारियों का पोर्टल पर नाम नहीं आने पर सैकड़ों जमीन रैयत धारियों में मायूसी छाई हुई है. लगभग सभी पंचायतों के जमीन रैयत धारियों ने बताया कि प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी पंचायतों में बिहार सरकार के द्वारा एग्रो स्टोक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का आयोजन किया है. समय सीमा बिहार सरकार के द्वारा अंतिम तिथि 21 जनवरी तक दिया है. कृषि विभाग प्राणपुर के द्वारा बताया समय सीमा के पहले फार्मर रजिस्ट्री करवा लें. कैम्प में आने के बाद जमीन रैयत धारियों का पोर्टल पर नाम अंकित नहीं आ रहे हैं. जमीन रैयत धारियों में मायूसी छाई हुई है. प्राणपुर पंचायत भवन के परिसर में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री कैम्प में किसान सलाहकार प्रवीर कुमार, सर्वे अमीन पवन कुमार एवं कार्यपालक साहयक मोहम्मद नयाब अनवर, विकास मित्र पार्वती देवी ने बताया कि प्राणपुर पंचायत के प्राणपुर मौजा के साथ अन्य मौजा के जमीन रैयत धारियों का पोर्टल पर नाम नहीं आ रहे हैं. प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी पंचायतों के दर्जनों जमीन रैयत धारियों ने शीघ्र जांच कर पोर्टल पर नाम अंकित कराने की मांग जिला पदाधिकारी से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन