फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Published by :RAJKISHOR K
Published at :19 Apr 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया

फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कोढ़ा थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों व इश्तेहारी आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोढ़ा थाना पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जबकि एक इश्तेहारी अभियुक्त को भी पकड़कर जेल भेजा है. कुरसी नारायणपुर भटवारा गांव निवासी सुनील सिंह पिता रामजी सिंह और नीरज कुमार पिता पंचलाल दास को गिरफ्तार किया गया. इन दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था. दोनों काफी समय से फरार चल रहे थे. दूसरी ओर पूर्णिया के एडीजे 3 न्यायालय में विचाराधीन एसटी संख्या 259/21 के अंतर्गत इश्तेहारी अभियुक्त . सदरूल पिता जुमराती, शिशिया महिनाथपुर निवासी को भी पुलिस ने धर दबोचा. यह अभियुक्त लंबे समय से फरार था. इसके विरुद्ध न्यायालय ने इश्तेहार जारी किया था. थाना अध्यक्ष सुजित कुमार ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन