वार्ड नम्बर तीन में 12वीं वार्षिक दो दिवसीय सत्संग आज से, तैयारी पूरी

Updated:
विज्ञापन
वार्ड नम्बर तीन में 12वीं वार्षिक दो दिवसीय सत्संग आज से, तैयारी पूरी

वार्ड नम्बर तीन में 12वीं वार्षिक दो दिवसीय सत्संग आज से, तैयारी पूरी

विज्ञापन

– संतमत सत्संग में महर्षि स्वामी ओमानंदजी महाराज देंगे प्रवचन कटिहार शहर के वार्ड नम्बर तीन के एक विवाह भवन में दो दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गयी है. समाजसेवी संजय कुमार तांती ने बताया कि 15 और 16 जनवरी को 12वीं वार्षिक दो दिवसीय संतमत सत्संग का आयोजन किया जायेगा. जिसमें महर्षि स्वामी ओमानंदजी महाराज प्रवचन करेंगे. साथ ही संतमत सत्संग में साधु महात्मा आयेंगे. जहां भक्तिमय आध्यात्मिक आयोजन से भक्तों को प्रवचन से मंत्रमुग्ध करेंगे. उन्होंने बताया कि 15 जनवरी अपराह्न दो बजे से संध्या छह बजे तक आध्यात्मिक भजन-कीर्तन, स्तुति-विनती एवं प्रवचन का आयोजन होगा. 16 जनवरी प्रात: छह से दस बजे एवं अपराह्न दो बजे से संध्या छह बजे तक आध्यात्मिक भजन कीर्तन, स्तुति-विनती एवं प्रवचन का आयोजन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन