12 करोड़ की दस सड़कों से बदलेगी गांव की तसवीर

12 करोड़ की दस सड़कों से बदलेगी गांव की तसवीर
– काढ़ागोला स्टेशन से दो प्रखंड के लोग जुड़ेंगे- विधायक बरारी प्रखंड में करीब 12 करोड़ की लागत से दस महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास विधायक विजय सिंह ने देर संध्या तक किया. विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत दस सड़कों की आधारशिला रखी गयी. जिसमें मोहनाचांदपुर पंचायत का कुण्डी भवानीपुर से संथाली टोला सड़क एवं भवानीपुर से पांचु रजक के घर तक सड़क जो आजादी के बाद पहली बार निर्माण कार्य शुरू किया. पूर्वी बारीनगर पंचायत के आजमपुर शंकर बांध सोती से काढ़ागोला स्टेशन तक सड़क निर्माण कार्य जो दो प्रखंडों के करीब तीन लाख लोगों का सीधा सम्पर्क पथ होगा. शिलान्यास किया गया है. लोगों में काफी खुशी है. लक्ष्मीपुर पंचायत के सीज टोला बहादुर टोल फकीर टोला सड़क, पीडब्लूडी गंगा दार्जलिंग सड़क छोटी भैसदीरा संथाल टोला सड़क निर्माण, पीएमजीएसवाई बांध दीघरा रोड से भट्ठा टोला सड़क, लक्ष्मीपुर हुसैन चौक से चामापाड़ा सड़क निर्माण कार्य एवं पश्चिमी बारीनगर पंचायत में सोफीच मरघीया में टी जीरो 72 से वीआर 119 तक सड़क एवं कुड़िया से छप्पन मिलिक सड़क कार्य शुरू किया गया. शिलान्यास के दौरान लक्षमीपुर पंचायत में जदयू नेता पवन सिंह व जदयू नेता राजीव कुमार भारती व अन्य जदयू कार्यकर्ता ने विधायक विजय सिंह के सामने अवमानना का मामला उठाते हुए जमकर विरोध जताया. कुछ देर के लिए शिलान्यास कार्यक्रम बाधित हो गया. शिलान्यास मौके पर जिला पार्षद गुणसागर पासवान, विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी, भाजपा नेता राजीव भारती, मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल्लाह, प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, गया राम, पप्पू यादव, मुखिया प्रतिनिधि निधि ठाकुर, सुमन यादव, मन्टू साह, इरफान , पंकज कुमार सिंह, गुंजन सिंह, जफर आलम, ज्योतिष चन्द्र पासवान, आशीफ सहित ग्रामीण मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




