जिले के दस पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला

Updated at : 11 May 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के दस पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला

जिले के दस पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला

विज्ञापन

– मुन्ना बलरामपुर थानाध्यक्ष तो धर्म प्रकाश कुरसेला थानाध्यक्ष बनाये गये कटिहार जिले में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर दस पुलिस पदाधिकारी का फेर बदल किया गया है. जिसमें किसी को थानाध्यक्ष का प्रभार मिला तो कोई अपार थानाध्यक्ष बनाये गये. एसपी कार्यालय से जारी नोटिफिकेशन के आधार पर पुलिस निरीक्षक इकबाल अहमद खान को पुलिस निरीक्षक नगर अंचल ब से पुलिस केंद्र कटिहार स्तांतरित किया गया है. पुलिस निरीक्षक शिव शंकर कुमार प्रभारी अपराध शाखा पुलिस कार्यालय कटिहार का नव पदस्थापन पुलिस निरीक्षक नगर अंचल ब किया गया है. पुलिस निरीक्षक पप्पू कुमार पुलिस निरीक्षक नगर अंचल अ से पुलिस निरीक्षक अंचल मनिहारी स्थानांतरण किया गया है. पुलिस निरीक्षक रामचंद्र मंडल को पुलिस निरीक्षक नगर अंचल मनिहारी से पुलिस निरीक्षक नगर अंचल अ में नव पदस्थापित किया गया है. पुलिस अवर निरीक्षक गौरव कुमार गौरव को हाईवे पेट्रोलिंग कोढ़ा से कचना का थानाध्यक्ष बनाया गया है. पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार कचना थानाध्यक्ष को फलका का थाना का भार सौंपा है. पुलिस अवर निरीक्षक मुन्ना कुमार पटेल को फलका थाना से बलरामपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है. पुलिस अवर निरीक्षक प्रहलाद कुमार यादव बलरामपुर थानाध्यक्ष को अपर थानाध्यक्ष कुरसेला स्थानांतरित किया है. पुलिस अवर निरीक्षक गौतम कुमार अपर थानाध्यक्ष पोठिया थाना को डंडखोरा थाना का थानाध्यक्ष बनाया है. पुलिस निरीक्षक धर्म प्रकाश डीआईयू शाखा से स्थानांतरित कर उसे कुरसेला थानाअध्यक्ष बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन