राजमिस्त्री का दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Updated at : 11 Mar 2026 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
राजमिस्त्री का दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

राजमिस्त्री का दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

विज्ञापन

– आपदा रोधी भवन निर्माण की दी गयी जानकारी हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में सुरक्षित बनाए हर गांव, हर शहर सीखो आपदा रोधी निर्माण के नए हुनर विषय पर 10 दिवसीय राज मिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया. प्रशिक्षण में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रशिक्षक ओम प्रकाश कुमार ने राज मिस्त्रियों को आपदा रोधी भवन निर्माण तकनीक की जानकारी दी. सीओ कृष्ण मोहन कुमार ने उपस्थिति सभी राज मिस्त्री को आपदा रोधी भवन निर्माण के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर लेने के बाद प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. राजमिस्त्री को इस प्रमाण पत्र से अन्य प्रदेशों में उन्हें आसानी से बेहरीन काम मिल पायेगा. प्रशिक्षक ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को भूकंप, बाढ़ व अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सुरक्षित रहने वाले भवनों के निर्माण की आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी दी. ताकि गांव व शहर में मजबूत व सुरक्षित मकान बनाए जा सकें. कार्य में गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों का पालन करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है. उद्देश्य स्थानीय राज मिस्त्रियों को आपदा रोधी निर्माण की नई तकनीकों से प्रशिक्षित कर सुरक्षित आवास निर्माण को बढ़ावा देना है. प्रशिक्षक ओम प्रकाश कुमार ने कहा कि राज मिस्त्री का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ है. प्रशिक्षण प्राप्त कर लेने के बाद इन्हें रोजगार मिल जायेगा. बाहर के प्रदेशों में अगर प्रमाण पत्र दिखायेंगे तो उन्हें मिस्त्री लेवल में रखा जायेगा. भविष्य में अगर बिहार सरकार द्वारा कोई रोजगार आयेगा तो पहले इन्हें लाभ मिलेगा. प्रशिक्षण के बाद 7 हजार रुपए और एक हजार के औजार भी दिया जायेगा. दस दिनों तक खाने पीने की भी प्रबंध किया गया है. प्रशिक्षण के दौरान सभी नियामों को सीखना है. चार घंटे का क्लास है और चार घंटे का प्रैक्टिकल है. ईट, बालू गिट्टी और पानी की मिलावट की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी दी जायेगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन