सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल में मरीजों को भेजने के आरोप में दस आशा पर केस
Updated at : 10 Feb 2026 11:12 PM (IST)
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल में मरीज को भेजने के लिए गुमराह करने, निजी जांच केंद्र में जांच के लिए प्रेरित करने व दवा खरीदने को लेकर मरीज व उसके परिजनों को निजी दुकानों में भेजने को लेकर जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिला सामुदायिक उत्प्रेरक के लिखित आवेदन पर नौ आशा कर्मी को नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है
विज्ञापन
कटिहार.
सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल में मरीज को भेजने के लिए गुमराह करने, निजी जांच केंद्र में जांच के लिए प्रेरित करने व दवा खरीदने को लेकर मरीज व उसके परिजनों को निजी दुकानों में भेजने को लेकर जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिला सामुदायिक उत्प्रेरक के लिखित आवेदन पर नौ आशा कर्मी को नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पदाधिकारी के पत्रांक 304 में स्पष्ट रूप से वर्णित किया गया है कि सदर अस्पताल में आ रहे मरीजों को निजी नर्सिंग होम में इलाज कराने, जांच करने तथा दवा के क्रय हेतु निजी स्वास्थ्य संस्थान में गुमराह करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आमजनों को सरकारी चिकित्सा सुविधा से वंचित करने एवं सरकार के जनकल्याणकारी योजना के क्रियान्वयन में बाधा डालने के आरोप में कानूनी कारवाई करने का निर्देश जारी किया गया था. जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देशित किए थे कि अस्पताल परिसर में यह सुनिश्चित किया जाए कि अनधिकृत रूप से कोई भी आशा सहित अन्य कर्मी इस तरह के कार्य में अगर लिफ्त पाई जाती है तो उनके विरुद्ध सदर एसडीओ को सूचित किया जाए. उक्त आदेश के आलोक में जिला सामुदायिक उत्प्रेरक अश्वनी कुमार मिश्रा एवं गॉड इचार्ज एन के सिंह के साथ संयुक्त रूप से मातृ शिशु भवन एवं अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर अनधिकृत रूप से मरीज को गुमराह कर निजी अस्पताल में ले जाने को लेकर आशा कर्मियों को चिह्नित कर उसके विरुद्ध नगर थाना में लिखित आवेदन दिया है. जिसमें सुलेखा देवी, आशा कार्यकर्ता, ग्राम फुलहरा प्रखंड मनसाही, पूनम देवी, ग्राम पटेहा, प्रखंड कोढ़ा, सुलोचना देवी, ग्राम बस्तौल, प्रखंड प्राणपुर, माविया खातून कटिहार सदर, ललिता देवी डंडखोड़ा, सीता देवी, बरारी, पिंकी देवी शहरी आशा कार्यकर्ता, कविता कुमारी मखदुमपुर, कटिहार सदर, सरिता देवी कटिहार शहरी क्षेत्र एवं एक अज्ञात महिला के विरुद्ध लिखित आवेदन दिया. उक्त आवेदक के आधार पर नगर थाना में थाना कांड संख्या 157/26 धारा 132/ 223/3 18(4)/3(5) के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




