सड़क निर्माण से बने गढ्ढे में स्नान करने में किशोर डूबा, मौत

Updated at : 08 Oct 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण से बने गढ्ढे में स्नान करने में किशोर डूबा, मौत

सड़क निर्माण से बने गढ्ढे में स्नान करने में किशोर डूबा, मौत

विज्ञापन

– परिजनों में मचा कोहराम, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार अमदाबाद प्रखंड के किशनपुर पंचायत गारद टोला गांव में बाढ़ के जमा पानी में सड़क निर्माण के लिए बने गड्ढे में जमा बाढ़ के पानी में डूबने से हरिहरपुर नया टोला निवासी आलम का 15 वर्षीय पुत्र अकमल की मौत हो गयी. घटना को लेकर मृतक के मौसा मजहर आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि अकमल कुछ दिनों से गारद टोला में रहकर पढ़ाई करता था. बुधवार की सुबह करीब 11 बजे गांव के लड़कों के साथ प्राणपुर सरकारी पोखर के बगल में सड़क निर्माण से बने गड्ढे में जमा बाढ़ के पानी में स्नान करने गया था. वह गहरे पानी में चला गया. जिस से वह डूब गया. उसके साथ के लड़कों ने घटना की जानकारी दी. बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किशोर का शव पानी से खोजकर निकाला. मृतक अकमल के परिजनों ने अमदाबाद थाना में आवेदन देकर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. उसका अंतिम संस्कार के लिए अनुमति ली है. उधर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं करना चाह रहे थे. पंचनामा के रूप में आवेदन दिया है. उधर घटना से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. गारद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन