ePaper

आरडीडीई से मिले शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल, मांगों का ज्ञापन सौंपा

Updated at : 20 Jan 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
आरडीडीई से मिले शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल, मांगों का ज्ञापन सौंपा

आरडीडीई से मिले शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल, मांगों का ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन

कटिहार बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के राज्य उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष अनवार करीम के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने सोमवार को क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया से मिले. क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक से संघ के प्रतिनिधिमंडल के साकारात्मक वार्ता हुई. शिक्षा उप निदेशक को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें कालबद्ध प्रोन्नति, स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को आठ वर्ष की सेवा उपरांत स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति, 12 वर्ष सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों को दी जाने वाली स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति, प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति, ससमय वेतन भुगतान, नगर पंचायत का एचआरए सहित आठ सूत्री मांग शामिल है. वार्ता के उपरांत शिक्षक नेता अनवार करीम ने कहा कि यह वार्ता हमारी शुरुआत है. शिक्षक अधिक दिनों तक अपनी हकमारी बर्दाश्त नही करेंगे. कटिहार जिलाध्यक्ष ने अनौपचारिक वार्ता क्रम में मातृत्वाकाश एवं रुगनवकाश अवधि का वेतन भुगतान किये जाने में अनावश्यक विलंब का मुद्दा उप निदेशक के समक्ष रखा. पूर्णिया जिलाध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल ने कहा कि शिक्षकों के धैर्य का इम्तिहान नही लिया जाय. अन्यथा हम चुनावी वर्ष में कुछ भी कर गुजरने को विवश होंगे. संघ के अररिया जिलाध्यक्ष जाफ़र रहमानी ने विशिष्ट शिक्षक सक्षमता परीक्षा का विषय उर्दू चुनने वाले शिक्षकों को उर्दू शिक्षक घोषित कर योगदान में व्यवधान डालने का मुद्दा उठाया. किशनगंज जिलाध्यक्ष रागिबुर्रह्मान ने कहा कि सरकार और पदाधिकारी अगर संवैधानिक तरीके से हम शिक्षकों के साथ पेश नही आया तो हम उन्हें संविधान का पाठ ढंग से पढ़ाने को विवश होंगे. शिष्टमंडल में पूर्णिया जिला अध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष घनानंद मंडल, कटिहार जिला अध्यक्ष तमीज़ुद्दीन, अररिया जिला अध्यक्ष जफर रहमानी, सुनील कुमार यादव, गंगा प्रसाद मुखिया, फिरोज आलम, शाहजहां, किशनगंज जिला अध्यक्ष रागिबुर्रहमान, प्रमोद कुमार पांडे, अब्दुल कादिर, आदिल रिज़वान आदि थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन