विद्यालय में वंदे मातरम प्रार्थना को ले शिक्षक दो गुटों में बंटे, विवाद गहराया
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 25 May 2026 7:29 PM
विद्यालय में वंदे मातरम प्रार्थना को ले शिक्षक दो गुटों में बंटे, विवाद गहराया
बरारी बरारी प्रखंड के गुरुमेला पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मौलानाचक में सोमवार को शिक्षा विभाग के निर्देश पर ‘वंदे मातरम’ से विद्यालय की शुरुआत को लेकर शिक्षकों के बीच विवाद खड़ा हो गया. शिक्षक दो गुटों में बंट गए और मामला इतना बढ़ गया कि छात्र-छात्राएं भी परेशान हो गये. बीआरसी को सूचना, लेकिन नियंत्रण नहीं विद्यालय प्रबंधन के अनुसार बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निदेशानुसार विद्यालय की शुरुआत वंदे मातरम गायन से करने को कहा गया है. इसी आदेश के पालन को लेकर शिक्षकों के बीच मतभेद हो गया. घटना की सूचना प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) बरारी को भेजी गई, लेकिन अबतक बीआरसी का प्रभावी नियंत्रण विद्यालय पर नहीं दिख रहा. ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में बैठक कर शिक्षण का माहौल बनाने की जरूरत है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा. विवाद के कारण पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति है. प्रभारी बीईओ बोले: नोटिस जारी, जवाब नहीं तो कार्रवाई प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है. संबंधित शिक्षकों एवं विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष व सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. निर्धारित समय पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. विद्यालय में चरमराई शिक्षा व्यवस्था स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है. आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद सामने आ रहे हैं. इससे शिक्षा का माहौल बिगड़ रहा है और अभिभावकों में चिंता बढ़ रही है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों से हस्तक्षेप कर विद्यालय में शैक्षणिक माहौल बहाल करने की मांग की है. कहा कि बच्चों का भविष्य विवादों की भेंट न चढ़े, इसके लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










