शिक्षिका संगीता कुमारी को मिला टीचर ऑफ द् मंथ अवार्ड

Updated at : 15 Mar 2026 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षिका संगीता कुमारी को मिला टीचर ऑफ द्  मंथ अवार्ड

शिक्षिका संगीता कुमारी को मिला टीचर ऑफ द् मंथ अवार्ड

विज्ञापन

डंडखोरा प्रखंड अनर्गत प्राथमिक विद्यालय मोहनी पिपरा में कार्यरत शिक्षिका संगीता कुमारी को सितंबर माह के टीचर्स ऑफ द मंथ अवार्ड के लिये चयनित हुई है. अपर मुख्य सचिव व प्राथमिक शिक्षा निदेशक के संयुक्त हस्ताक्षर से निर्गत इस आशय का प्रशस्ति पत्र उन्हें जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (पीएम पोषण योजना) नीशीथ प्रवीण सिंह ने प्रदान किया. शिक्षिका संगीता कुमारी का उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में चयनित होने पर उनके सहयोगियों सहित संकुल क्षेत्र शिक्षकों एवं दर्जनों अन्य ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है. संगीता कुमारी नवाचार शिक्षा व तकनीक के माध्यम से बच्चों में शैक्षणिक सुधार तथा विद्यालय के वातावरण में सुधार को लेकर चलायी जा रही विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रहती है. विभाग के इस कार्य से जहां शिक्षकों का मनोबल ऊंचा होता है. वहीं बेहतर करने की जिज्ञासा होती है. उत्कृष्ट शिक्षक का पुरस्कार मिलने पर संगीता ने बताया कि यह सम्मान उनके द्वारा किये गये कार्य को मिला है. टीचर ऑफ द मंथ का पुरस्कार पाना उनके लिये गौरव की बात है. इससे उसे और बेहतर करने की प्रेरणा मिली है. उनकी उपलब्धि पर उन्हें बधाई देने वालों में विद्यालय प्रधान लुतिका कुमारी, सहयोगी राम कुमार गुप्ता, सोनी कुमारी, किरण कुमारी, विधान चन्द्र झा, सूरज कुमार, सबिता कुमारी, खुशबू कुमारी, कोमल कटियार, बीआरसी लेखापाल सपना कुमारी, अविनाश कुमार, देवेश कुमार बंटी, शंभू प्रसाद शर्मा, मुन्नी कुमारी, राजेश कुमार,रंजु कुमारी आदि दर्जनों अन्य शिक्षक शामिल है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन