शिक्षक मनोज जायसवाल को मिला टीचर्स ऑफ द मंथ अवार्ड

Updated at : 30 Aug 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक मनोज जायसवाल को मिला टीचर्स ऑफ द मंथ अवार्ड

शिक्षक मनोज जायसवाल को मिला टीचर्स ऑफ द मंथ अवार्ड

विज्ञापन

डंडखोरा शिक्षा विभाग ने डंडखोरा के शिक्षक मनोज कुमार जायसवाल को टीचर्स ऑफ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला के शिक्षक मनोज कुमार जायसवाल को जुलाई माह का उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में चयनित होने पर विद्यालय के शिक्षकों के अलावा कई शिक्षको ने खुशी का इजहार किया है. अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ व प्राथमिक शिक्षा निदेशक सहिला के हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र से उन्हें सम्मानित किया गया है. विशिष्ट शिक्षक मनोज विद्यालय में नवाचार व तकनीक के माध्यम से विद्यालय के शैक्षणिक सुधार को लेकर हमेशा सक्रिय रहे है. इसके पूर्व भी मनोज को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 2011 में उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में पुरुस्कार जिला स्तर पर दिया जा चुका है. वह विद्यालय तत्परता कार्यक्रम चहक व सेल्फ स्टीम बेस्ड लाइफ स्कील प्रोग्राम सहित प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य स्तरीय प्रशिक्षक की भूमिका का निर्वाहन कर चुके है. विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम में इनकी भूमिका अहम रही है. पूर्व में संकुल समन्वयक की भूमिका का बखूबी निर्वाहन कर चुके है. उल्लेखनीय है कि टीचर ऑफ द मंथ पुरस्कार एक ऐसी पहल है, जो शिक्षा विभाग द्वारा बिहार में शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गयी है. यह पुरस्कार हर महीने उन शिक्षकों को दिया जाता है. शिक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और नवाचार को बढ़ावा देने में मदद करता है. उत्कृष्ट शिक्षक के पुरुस्कार मिलने पर श्री जायसवाल ने बताया कि टीचर ऑफ द मंथ पुरस्कार पाना उनके लिये एक गौरव की बात है और उन्हें अपने काम के लिए मान्यता दिलाता है. पुरस्कार शिक्षा के लिए एक साकारात्मक माहौल बनाता है और शिक्षकों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करता है. उत्कृष्ट शिक्षक के चयन होने पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सूरज कुमार विश्वास, विद्यालय के प्रधानाध्यापक लालबिहारी पासवान ने हर्ष जताया है. कहा कि यह कार्य का सम्मान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन