राजेंद्र स्टेडियम में लगाया जायेगा स्वदेशी मेला, बैठक में आयोजन समिति गठित

राजेंद्र स्टेडियम में लगाया जायेगा स्वदेशी मेला, बैठक में आयोजन समिति गठित
कटिहार स्वदेशी जागरन मंच कटिहार की बैठक रानी शहर के झांसी शिशु मंदिर ओटी पारा के प्रांगण में प्रो प्रभु नारायण दास की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में शामिल मंच के प्रांतीय सह संयोजक विनय भूषण ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश आर्थिक सम्पन्नता की ओर स्वदेशी के गाड़ी पर सवार होकर ही पहुंच पायेगी. देश को आर्थिक शक्ति बनाने के लिए सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले की समुह को खड़ा करने की आवश्यकता है. नये-नये आविष्कार, अन्वेषण एवं नयी शुरुआत करने की जरूरत है. इन विषयों पर स्वदेशी जागरन मंच ने जो काम किया है. उसके परिणाम स्वरूप स्वदेशी व्यवसाय एवं स्वदेशी संस्कार के समन्वय से पूरे देश में इस वर्ष 105 स्थान पर स्वदेशी मेला का आयोजन होगा. हम कटिहार के लोग भाग्यशाली है कि उस 105 में हमारी भी सहभागिता है. इस क्रम में स्थान, समय, तिथि एवं आयोजन समिति का निर्माण करें. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पौष शुक्ल प्रतिपदा 2082 तदनुसार दिनांक 20-12-2025 से पौष शुक्ल एकादशी 31-12-2025 तक राजेन्द्र स्टेडियम कटिहार में स्वदेशी मेला का आयोजन किया जायेगा. आयोजन समिति की लिए संयोजक बिमल साहु एवं इनके साथ अवधेश कुमार देव, सरदार अमर सिंह, महेश कुमार, न्नद किशोर प्रसाद, डॉ किरण मिश्रा एवं प्रभा को सर्व सम्मति से समिति में रखा गया है. बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रो प्रभु नारायण दास ने कहा कि कटिहार के भविष्य का आथिर्क ढांचा निमार्ण मे स्वदेशी मेला मील का पत्थर साबित होगा. बैठक में अवकाश प्राप्त अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी निर्मल कुमार मिश्र, डॉ ब्रजेश कुमार, जगरनाथ भगत, अरुन चैधरी, प्रचार प्रमुख इन्द्रजीत सिंह, दयाशंकर, डीपी राय, बबिता मिश्रा, रिता रुत, महेन्द्र पासवान, चिरंजीलाल पोद्दार, मिथिलेश सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




