कटिहार से कोल्हापुर के लिए लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :30 Mar 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार से कोल्हापुर के लिए लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

कटिहार से कोल्हापुर के लिए लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कटिहारवर्ष 2025 में आगामी गर्मियों के दौरान यात्रियों की अनुमानित भारी भीड़ से निपटने के लिए, दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. ये ट्रेनें 10 अप्रैल से 4 मई, तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और नारंगी स्टेशनों के बीच तथा 6 अप्रैल से 29 अप्रैल तक कोल्हापुर और कटिहार के बीच प्रत्येक दिशा में 04-04 फेरों के लिए चलेंगी. उक्त बात की जानकारी एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल से ट्रेन संख्या 01065 (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – नारंगी) समर स्पेशल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 11:05 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार को नारंगी 11:00 बजे पहुंचेगी. इसी तरह, 13 अप्रैल, से ट्रेन संख्या 01066 नारंगी – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल समर स्पेशल नारंगी से 05:25 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल 08:25 बजे पहुंचेगी.6 अप्रैल से ट्रेन संख्या 01405 कोल्हापुर – कटिहार समर स्पेशल कोल्हापुर से 09:35 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार को कटिहार 6:10 बजे पहुंचेगी. इसी तरह, 8 अप्रैल से ट्रेन संख्या 01406 कटिहार – कोल्हापुर समर स्पेशल कटिहार से 18:10 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार को कोल्हापुर 15:35 बजे पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन