75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्याथियों को फॉर्म भरने में हो रही परेशानी

Updated at : 24 May 2025 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्याथियों को फॉर्म भरने में हो रही परेशानी

75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले विद्याथियों को फॉर्म भरने में हो रही परेशानी

विज्ञापन

– बायोमैट्रिक के साथ वर्गकक्ष में खोजा जा रहा है उपस्थिति, छात्रों के बीच ऊहापोह – 60 प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों को मेडिकल बन रहा सहारा – कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में थर्ड व फिफ्थ सेमेस्टर का फार्म भराई का कार्य शुरू कटिहार कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में सेमेस्टर तृतीय व पंचम का परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है. इस बार बदले नियम के तहत परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर निर्धारित 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले छात्र छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई छात्रों का कहना है कि बायोमैट्रिक के साथ इस बार वर्गोपस्थिति का अलग से 75 प्रतिशत पूरा होने के बाद ही परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है. 60 प्रतिशत उपस्थिति वाले को हर हाल में मेडिकल प्रमाण पत्र सबमिट करने के आदेश से परेशान हैं. कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ अरबिंद प्रसाद ने बताया कि बीटेक थर्ड सेमेस्टर परीक्षा 2024- 2023-27 एवं बीटेक पंचम सेमेस्टर परीक्षा 2024-2022-26 के छात्र छात्राओं का परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है. इस कार्य को दो चक्र में पूरा किया जायेगा. प्रथम चक्र में सभी छात्र छात्राओं को परीक्षा शुल्क एसबीआई ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जमा करना है. जिसकी अंतिम तिथि 23 मई 25 बारह बजे रात तक थी. द्वितीय चक्र में सभी छात्र छात्राओं का परीक्षा फॉर्म महाविद्यालय में भरा जायेगा. बीटेक थर्ड सेमेस्टर परीक्षा 2024 के सिविल इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस , मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रीकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग और भीएलएसआई प्लस एफ पीपी के छात्र छात्र- छात्राओं के लिए 24 से 27 मई तक सुबह सवा दस बजे से साढ़े चार बजे तक समय निर्धारित है. बीटेक पंचम सेमेस्टर परीक्षा 2024 के छात्र छात्राओं का भी इसी समय में परीक्षा फॉर्म भरने का कार्य किया जायेगा. इयर बैक लगने की संभावना से छात्रों में खौफ 75 प्रतिशत उपस्थिति नहीं पूरा होने पर वैसे छात्र छात्राओं को इयर बैक लगने की संभावना से छात्रों में खौफ है. इससे अभिभावक भी परेशान हैं. उनलोगों का कहना है कि पहली बार बदले नियम से परेशान होना पड़ रहा है. साठ प्रतिशत उपस्थिति वाले को मेडिकल बनवाने में भी परेशान होना पड़ रहा है. छात्रों के अभिभावकों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन इसे गंभीरता से लेते हुए छात्रहित में कदम उठाये ताकि छात्रों का भविष्य बबाद नहीं हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन