राष्ट्रीय आय मेधा छात्रवृत्ति में सफल छात्रों को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय आय मेधा छात्रवृत्ति में सफल छात्रों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय आय मेधा छात्रवृत्ति में सफल छात्रों को किया सम्मानित

विज्ञापन

बलिया बेलौन राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति वर्ष 2026 में सफल छात्र- छात्राओं को संकूल संसाधन केंद्र बघवा में समारोह पूर्वक सम्मानित किया. मुख्य अतिथि चनदहर मुखिया प्रतिनिधि सह अधिवक्ता रागिब शजर ने छात्रों को मेडल प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है. राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतियोगिता में सफल होकर विद्यालय, माता पिता एवं शिक्षकों का मान बढ़ाया है. संकुल समन्यवक शाकीर हुसैन ने बताया की उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिजन कन्या अलहणडा के छात्र जुनेद आलम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बधवा का आफरीन जहां, निगार फात्मा ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल हुए है. तीनों छात्रों को 12वीं तक की पढ़ाई के के 24 हजार की राशि प्रत्येक वर्ष छात्रवृत्ति के तौर पर मिलेगी. बिहार सरकार शिक्षा विभाग द्वारा संचालित मॉडल स्कूल में तीनों छात्रों का वर्ग नवम में नामांकन होगा. प्रधानाध्यापक खुर्शीद आलम ने बताया की यहां शिक्षकों द्वारा अच्छी शैक्षणिक वातावरण एवं व्यवस्था के कारण अन्य प्रतियोगिता में सफलता पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन