जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया प्रोजेक्ट

Updated at : 07 Oct 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया प्रोजेक्ट

बीआईटी एम कोलकाता के दिशा-निर्देश के आलोक में विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कटिहार. बीआईटी एम कोलकाता के दिशा-निर्देश के आलोक में विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया. यह एक श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम है, जो विद्यालय स्तर से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय स्तर पर समाप्त होता है. माध्यमिक स्तर के लिए संगोष्ठी का विषय ”क्वांटम युग का आगाज संभावनाएं और चुनौतियां निर्धारित है. जबकि मध्य विद्यालय स्तर विज्ञान संगोष्ठी का विषय ”कृत्रिम बुद्धिमता का उपयोग संभावनाएं और चुनौतियां है. जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी इस संगोष्ठी के मुख्य संयोजक थे. इसका आयोजन एमबीटीए इस्लामिया प्लस टू विद्यालय में किया गया. एमबीटीए इस्लामिया के प्राचार्य सह शैक्षणिक समन्वयक साइंस फॉर सोसाइटी डॉ नदीम अहमद खान, संयुक्त समन्वयक डॉ सुरेश कुमार भारतीय एवं प्रदीप कुमार भगत, पंकज जायसवाल, राकेश रंजन सदस्य साइंस फॉर सोसाइटी कटिहार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस विज्ञान संगोष्ठी में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं ने अपने चार्ट, पोस्टर इत्यादि के माध्यम से अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये. मध्य विद्यालय के छात्रों में राजवीर प्रताप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. माध्यमिक स्तर पर रोशन कुमार सिन्हा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. द्वितीय स्थान पर अंजली कुमारी मुंशीलाल उच्च विद्यालय बस्तौल रही. मंच संचालन प्रदीप कुमार भगत ने किया. जबकि सुबोध प्रसाद, नीना कुमारी, जाहिद परवेज, सैयद एजाज आलम, शाहनवाज अनवर सहित सभी मार्गदर्शक शिक्षक मुख्य रूप से उपस्थित थे. प्राचार्य डॉ नदीम अहमद खान द्वारा सभी प्रतिभागी को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया. यहां से चयनित प्रतिभागी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में 10 अक्टूबर को भाग लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन