छात्र लिया प्राकृतिक संसाधनों के दुरुपयोग रोकने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन
छात्र लिया प्राकृतिक संसाधनों के दुरुपयोग रोकने का संकल्प

छात्र लिया प्राकृतिक संसाधनों के दुरुपयोग रोकने का संकल्प

विज्ञापन

डंडखोरा विश्व पृथ्वी दिवस को लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला में बुधवार को इको क्लब की ओर से संकल्प सभा, जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रधानाध्यापक लालबिहारी पासवान की देखरेख में कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में पर्यावरण जागरूकता से जुड़े नारों एवं संदेशों के साथ की गयी. इस अवसर पर इको क्लब की नोडल शिक्षिका ज्योति कुमारी ने सभी छात्र-छात्राओं को पृथ्वी संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलायी. बच्चों ने दृढ़ संकल्प लिया कि वे जल की बर्बादी नहीं करेंगे. अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे. प्लास्टिक के उपयोग को कम करेंगे. ऊर्जा की बचत करेंगे तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखेंगे. नोडल शिक्षिका ज्योति कुमारी ने कहा कि पृथ्वी हमारी जीवनदायिनी है और इसकी रक्षा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है. छोटे-छोटे प्रयास, जैसे पानी बचाना, पौधे लगाना और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहना बड़े परिवर्तन का आधार बन सकते है. प्रधानाध्यापक लालबिहारी पासवान ने इस दौरान कहा कि पृथ्वी संपूर्ण जीव-जगत का आधार है.आज के समय में बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है यदि समय रहते हम सजग नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. इस अवसर पर चित्रकला एवं पोस्टर प्रदर्शनी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही. जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए जल संरक्षण, पौधारोपण, प्लास्टिक प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग तथा जैव विविधता संरक्षण जैसे गंभीर विषयों को चित्रों के माध्यम से सजीव रूप में प्रस्तुत किया. इस मौके पर शिक्षक मनोज जायसवाल, शिक्षिका मालती टुडू, ज्योति जया, कुमारी सुलोचना, शीतल कुमारी, गौरी कुमारी, सोनू कुमार, विष्णुदेब रॉय उपस्थित थे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन