ePaper

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्रों को कराया परिभ्रमण

Updated at : 09 Mar 2026 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्रों को कराया परिभ्रमण

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्रों को कराया परिभ्रमण

विज्ञापन

कटिहार मुख्यमंत्री शैक्षिक परिभ्रमण योजना बिहार दर्शन के तहत शहर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के बच्चों को प्रसिद्ध कानकी धाम मंदिर का परिभ्रमण कराया गया. परिभ्रमण का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश दुबे, समिति विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष आरती देवी एवं सचिव कल्पना कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. परिभ्रमण में विद्यालय के 47 बच्चे एवं 13 शिक्षक सम्मिलित थे. एक दिन पूर्व प्रधानाध्यापक के द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण संबंधी दिशा निर्देश एवं शैक्षिक बिंदुओं का चयन किया गया. परिभ्रमण के दौरान बच्चों को छोटे-छोटे ग्रुप में शिक्षकों की जिम्मेदारी दी गयी. रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित विशेषताएं, यातायात के नियमों, टोल प्लाजा लेन संबंधी जानकारी बच्चों को दी गयी. परिभ्रमण स्थल प्रसिद्ध कनकी धाम मंदिर के प्रमुख धार्मिक स्थल, मंदिर परिसर की व्यवस्थाएं, स्वच्छ एवं सुंदर पार्क, विभिन्न दिशा निर्देश, प्राकृतिक चिकित्सालय की सुविधा, मंदिर की सांस्कृतिक एवं धार्मिक इतिहास का अवलोकन बच्चों के द्वारा किया गया. बच्चों द्वारा पार्क में रैंप झूला, फूल पत्तियां, जानवरों के चित्र दीवारों में अंकित चित्रों एवं नकाशी का अवलोकन कर काफी आनंद उठाया. बच्चों के साथ शिक्षक अरुण कुमार, श्रीराम तांती, महेश कुमार, जयप्रकाश पोद्दार, राजीव रंजन, नीलू कुमारी, रानी कुमारी, सोनी कौर, अंजली कुमारी, सीता कुमारी, खुशबू कुमारी, अन्नपूर्णा केसरी एवं अभिभावक सनोज राम, कल्पना कुमारी शामिल थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन