मैट्रिक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

मैट्रिक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित
कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के प्लस टू उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, खेरिया के छात्र शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. विद्यालय के मेधावी छात्र ग़ालिब रजा ने 466 अंक प्राप्त कर जिले के टॉप 10 विद्यार्थियों में स्थान बनाया. जिससे विद्यालय और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. सायरा ने 417 अंक, रौशन ने 391 अंक, खुशी ने 390 अंक, सुनिता ने 375 अंक, सोनू ने 361 अंक और पार्वती ने 351 अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है. सम्मानित करने के लिए विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया. मुख्य अतिथि खेरिया पंचायत के मुखिया सोहराब अली, गौतम चौधरी ने विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी इस असाधारण उपलब्धि के लिए बधाई दी. विद्यालय के प्रधानाचार्य बिनोद कुमार ने कहा विद्यालय के छात्र ने मैट्रिक परीक्षा में जिले में दशवां स्थान प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि अगर मेहनत और सही मार्गदर्शन मिले तो किसी भी विद्यालय का छात्र असाधारण प्रदर्शन कर सकता है. शिक्षक अरविंद कुमार, ललन कुमार, फूल कुमारी, नितीन कुमार, नाजिम, रिजाउल हक, तनूजा कुमारी, प्रतीमा कुमारी, रीना कुमारी, सुनिती कुमारी, अंजली यादव, नजमूल हक, असरफ जमील, संजय कुमार, सुजाता कुमारी, अनुष्का कुमारी, नीलम कुमारी, मीर कासिम, व्योमेश बिपुल, गीता समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




