कंम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के छात्राें ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन
कंम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के छात्राें ने मारी बाजी

कंम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के छात्राें ने मारी बाजी

विज्ञापन

पॉलिटेक्निक कॉलेज में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के तहत हुई प्रतियोगिता दूसरे स्थान पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने जमाया कब्जा कटिहार बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में राजकीय पॉलिटेक्निक, कटिहार में 15 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया गया. पखवाड़े का उद्देश्य विद्यार्थियों को भूकंप से बचाव एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था. पखवाड़े के अंतिम दिन संस्थान परिसर में भूकंप विषय पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया. प्रतिभागियों को कुल 48 समूहों में विभाजित कर प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित हुई. प्रथम चरण में 10 समूहों का चयन किया गया. जबकि अंतिम चरण में इन 10 में से 3 समूह विजेता घोषित किए गये. प्रतियोगिता में कंम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग प्रथम, इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग विभाग द्वितीय एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रहे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऋतिका भारती (एडीएमओ, कटिहार), विक्रम दास (कार्यपालक अभियंता, एलएइओ, कटिहार) तथा पिंटू कुमार चौधरी (सहायक अभियंता,एलएइओ, कटिहार) उपस्थित रहे. संस्थान के प्राचार्य डॉ रवि कुमार ने अतिथियों का मोमेंटो एवं शॉल देकर स्वागत किया. प्राचार्य डॉ रवि कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं. समाज के लिए जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं. क्विज प्रतियोगिता का संचालन निष्पक्ष एवं सफलता पूर्वक ई सुजीत कुमार (प्रवक्ता, सिविल इंजीनियरिंग) द्वारा किया गया. इस अवसर पर उपस्थित संकाय सदस्यों में हिमांशु कुमार, अभिषेक कुमार, डॉ. रणवीर राणा, पीके. मंडल, चंदन शाह, गार्गी कुमारी, अंजली कुमारी, राहुल, अमित, राजीव रंजन, नोमान, कुंदन सहित कर्मचारी रौशन, रोहन, शुभम एवं अमित शामिल रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन