राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान

Published by :RAJKISHOR K
Published at :22 Apr 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान

ब्लड सेंटर सदर अस्पताल के तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कटिहार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कटिहार. ब्लड सेंटर सदर अस्पताल के तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कटिहार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन काॅलेज के प्राचार्य डाॅ रवि कुमार ने किया. इस शिविर में कॉलेज के कई छात्र- छात्राओं ने अपना रक्तदान किया. जिसमें 23 छात्र छात्राओं ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान किया. मौके पर प्राचार्य डॉ रवि कुमार ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में रक्तदान की महत्वपूर्ण भूमिका है. रक्तदान करने से व्यक्ति का शरीर और भी स्वस्थ होता है. डीपीएम (डेप्कू) शौनिक प्रकाश ने कहा कि रक्तदान करने से दिल, कैंसर व स्कीन संबंधित रोगों का खतरा कम हो जाता है. नियमित रक्तदान करने से कोलेस्ट्रॉल व वजन भी नियंत्रित होता है. इसलिए लोगों को रक्तदान जरूर करना चाहिए. इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक डाॅ अभिषेक कुमार, डॉ हैप्पी, डॉ वरूण कुमार चौधरी, डॉ रणवीर के अलावा बल्ड सेंटर पहुंचे काउंसलर मीनू कुमारी, डॉ बैद्यनाथ, जीएनएम डॉली आनंद, लैब टेक्नीशियन परवेज जाफर अशरफी, हेमन्त कुमार, जीएनएम साक्षी कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन