इंटर परीक्षा से वंचित छात्र आज तक कर सकते हैं आवेदन

इंटर परीक्षा से वंचित छात्र आज तक कर सकते हैं आवेदन
कटिहार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक विशेष परीक्षा और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है. संबंधित छात्र-छात्राएं सोमवार तक निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे. समिति की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि दो अप्रैल को समाप्त हो चुकी है. लेकिन छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि छह अप्रैल तक बढ़ाया गया है. संबंधित छात्र-छात्राएं समिति की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. माना जा रहा है कि इंटर विशेष परीक्षा अप्रैल के अंतिम या मई के पहले सप्ताह में हो सकती है. समिति ने सामान्य छात्र-छात्राओं के लिए कुल शुल्कलगभग 1400 से 1800 रुपये के बीच निर्धारित किया है. जबकि कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए अलग शुल्क निर्धारित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




