संविधान लीडरशीप अभियान को लेकर छात्रों में उत्साह

Updated:
विज्ञापन
संविधान लीडरशीप अभियान को लेकर छात्रों में उत्साह

संविधान लीडरशीप अभियान को लेकर छात्रों में उत्साह

विज्ञापन

कटिहार एनएसयूआई छात्र जिलाध्यक्ष निखिल सिंह की अध्यक्षता में केबी झा कॉलेज के अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रावास में एक बैठक हुई. छात्रावास में व्याप्त कुव्यवस्था व बदहाली पर घंटों चर्चा की गयी. संविधान लीडरशीप अभियान को लेकर छात्रों के बीच विचार विमर्श किया गया. इस अवसर पर एनएसयूआई के सीमांचल प्रभारी निशांत यादव ने कहा कि वंचित आबादी के छात्र राहुल गांधी के इस अभियान से जुड़ने के लिए अति उत्साहित है. उन्होंने बताया कि छात्र संवाद से छात्र खुश हैं. साथ ही इनके संवाद में कई तरह की चर्चा को लेकर कॉलेजों में खामियां आने व उसके निदान की चर्चा मात्र भर से ही खुश हैं. सीमांचल प्रभारी ने बताया कि कॉलेजों में पानी तक की व्यवस्था नहीं होना कॉलेज प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है. शिक्षा, नौकरी और भागीदारी स्लोगन बन गया है. इस अवसर पर असरार हाशमी, नवीन यादव, विनोद कुमार, अंकुश यादव, शशि कुमार, नीतीश नयन, अमन कुमार समेत कई छात्र व एनएसयूआई के छात्र नेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन