परीक्षा में बेहतर करने वाले छात्र को मेडल देकर किया सम्मानित

परीक्षा में बेहतर करने वाले छात्र को मेडल देकर किया सम्मानित
कुरसेला नया चौक स्थित शिक्षण संस्थान आइंस्टीन इंस्टीटयूट ज्ञान निकेतन में शनिवार को इंटर मीडिएट विज्ञान संकाय परीक्षा में बेहतर अंक से उत्तीर्ण छात्र- छात्राओ का शिक्षण संस्थान के शिक्षकों ने विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने संस्थान के बेहतर शिक्षा व्यवस्था पर विचारों को रखते हुए गुरुजन शिक्षकों से आशीष प्राप्त किया. शिक्षकों ने इंटरमीडिएट परीक्षा मे बेहतर अंक लाने वाले छात्र- छात्राओं को मेडल व शिक्षण सामाग्री प्रदान कर पुरस्कृत किया. संस्थान के भौतिकी शिक्षक प्रो पवन कुमार सिह ने छात्र- छात्राओ को उच्च शिक्षा में तकनीकी शिक्षा पर जोर देते हुए उज्जवल भविष्य का मार्गदर्शन किया. संस्थान में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र रुपेश कुमार ने बेहतर परीक्षा परिणाम के लिये तैयारी के ट्रिक को साझा किया. छात्र- छात्राओं ने कहा कि इस पिछड़े क्षेत्र मे यह शिक्षण संस्थान शैक्षिक सफलता के लिये वरदान बनता आया है. इंटरमीडिएट परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं में विमली कुमारी, कशिश भारती, सोनी कुमारी, प्रियांशु प्रिया, साक्षी कुमारी, खुशबू कुमारी, नाजिया, सोनम कुमारी, सादिया खातून, मुन्नी कुमारी, काजल कुमारी, अंजलि कुमारी, अंकित कुमार, गौरव कुमार, चेतन कुमार, मुन्ना कुमार, गोलू कुमार आदि शामिल है. शिक्षकों ने सम्बोधन मे कहा कि विगत तीन दशकों से संचालित इस शिक्षण संस्थान ने परिक्षेत्र में एक अलग पहचान बनाने का कार्य किया है. शिक्षण संस्थान से जुड़े इस साल 12 वीं के परीक्षा में छात्र छात्राओं ने बेहतर अंक लाकर सफलता का परचम लहराया है. परीक्षा परिणाम में छात्र छात्राओ के प्रदर्शन ने शिक्षण संस्थान को गौरवान्वित किया है. कार्यक्रम पर शिक्षण संस्थान के संचालक प्रो आदित्य प्रसाद सिंह, जीव विज्ञान शिक्षक प्रभाष मिश्रा, भौतकी शिक्षक पवन कुमार सिंह, अंग्रेजी शिक्षक शभूं कुमार झा,गणित शिक्षक गीरीश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




