भ्रूण हत्या रोकने के लिए सख्ती, जांच रिपोर्ट भेजी जा रही जिला मुख्यालय

प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने अभियान तेज कर दिया है
कोढ़ा. प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने अभियान तेज कर दिया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकुमार पंडित ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम नियमित रूप से क्षेत्र में निरीक्षण कर रही है. जिन स्थानों पर अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड संचालित होने की सूचना मिल रही है, वहां जांच कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है और उसे जिला स्तर पर भेजा जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कदम उठाए जायेंगे. अधिकारियों के अनुसार, बिना मानक और अनुमति के चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्र न केवल कानून का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि भ्रूण लिंग जांच जैसे गंभीर अपराधों को भी बढ़ावा दे सकते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस पर विशेष निगरानी और कार्रवाई का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










