आशा कार्यों की समीक्षा में लापरवाही पर सख्ती

Updated:
विज्ञापन
आशा कार्यों की समीक्षा में लापरवाही पर सख्ती

आशा कार्यों की समीक्षा में लापरवाही पर सख्ती

विज्ञापन

लक्ष्य अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश बारसोई बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल परिसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कार्यालय में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में आशा फैसिलिटी टेटर व आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने माशा पोर्टल के प्रभावी संचालन, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, अनेमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत अनेमिक महिलाओं की पहचान एवं उनके समुचित उपचार, जच्चा-बच्चा के नियमित गृह भ्रमण तथा महिला बंध्याकरण जैसे कार्यक्रमों में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी आशा एवं आशा फैसिलिटी टेटर अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता के साथ कार्य करें और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें. कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में आशा मैनेजर राजीव कुमार, मुशाहिद हुसैन सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी आशा फैसिलिटी टेटर एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस दौरान स्पष्ट निर्देश दिया गया कि लापरवाह एवं निष्क्रिय आशा कार्यकर्ताओं तथा आशा फैसिलिटी टेटर की सूची तैयार कर जिला को भेजी जायेगी. ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. बैठक के अंत में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार लाने के लिए सभी कर्मियों को टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील की गई.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन