अभााविप के विभागीय बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर मंथन

Updated at : 17 May 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
अभााविप के विभागीय बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर मंथन

अभााविप के विभागीय बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर मंथन

विज्ञापन

– कार्यकताओं की सक्रियता से राष्ट्र निर्माण का होता है सपना साकार फोटो 43 कैप्शन- अभाविप के विभागीय बैठक में मौजूद मुख्य अतिथि व अन्य प्रतिनिधि, कटिहार स्थानीय अग्रसेन भवन, बिनोदपुर में अभाविप की विभागीय बैठक हुई. बैठक में कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज जिलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और सक्रियता का परिचय दिया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं परिषद गीत के साथ हुई. इसके बाद चारों जिलों के विभाग प्रमुखों, संयोजकों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की. रिपोर्टों के माध्यम से जमीनी हकीकत, चुनौतियों एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई. बैठक में प्रवासी के रूप में राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य डॉ निधि बहुगुणा की विशेष उपस्थिति रही. उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन प्रदान किया. उन्होंने संगठनात्मक कार्य संस्कृति, महिला सहभागिता और युवा नेतृत्व के महत्व पर विशेष बल दिया. कहा कि स्थानीय कार्यकर्ता ही संगठन की जड़ें मजबूत करते हैं. इन्हीं की सक्रियता से राष्ट्र निर्माण का सपना साकार होता है. अध्यक्षता करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री राकेश मौर्य ने संगठन की कार्यशैली, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा विभागीय समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने कहा कि संगठन को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और अनुशासित रहना होगा. जिले से लेकर विभाग स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं को साझा लक्ष्य के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की. बैठक में संगठन विस्तार, प्रशिक्षण शिविर, युवा संवाद, शिक्षा-संस्कृति कार्यक्रम तथा सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर भी चर्चा की. कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए सुझाव रखे. जिन पर केंद्रीय रूप से विचार किया गया. बैठक में ये लोग भी रहे उपस्थिति प्रांत उपाध्यक्ष विनय कुमार पांडे, प्रांत सह मंत्री विनय सिंह, समीक्षा यदुवंशी,विभाग प्रमुख आभा मिश्रा, प्रांत एसएफडी प्रमुख ऋषि राज, राष्ट्रीय कला मंच सह प्रमुख आशीष झा, प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक जय कुमार, विभाग संयोजक अमित मंडल ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विक्रांत सिंह, कमल ठाकुल, रोहन प्रसाद, , जिला संजोयक सत्यम कुमार, नगर अध्यक्ष मनोज महतो,नगर मंत्री राजा यादव, नगर सह मंत्री रवि सिंह, अमित गुप्ता, मोनू यादव, विशाल सिंह ,अनुष्का कुमारी, नगर सोशल मीडिया प्रमुख सानू रोशन, नीरज श्रीवास्तव, कार्तिक कुमार, रणवीर कुमार, रोहित कुमार, हैदर, राजकुमारी, कल्पना कुमारी, प्रिया कुमारी, प्रणव यादव, कार्यालय मंत्री पीयूष कुमार, कार्यालय सह मंत्री राहुल कुमार, कारण कुमार, अमन कुमार, विशाल मिश्र, ध्रुव झा उपस्थित थे. प्रांत उपाध्यक्ष विनय कुमार पांडे, प्रांत सह मंत्री विनय सिंह, समीक्षा यदुवंशी,विभाग प्रमुख आभा मिश्रा, प्रांत एसएफडी प्रमुख ऋषि राज, राष्ट्रीय कला मंच सह प्रमुख आशीष झा, प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक जय कुमार, विभाग संयोजक अमित मंडल ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विक्रांत सिंह, कमल ठाकुल, रोहन प्रसाद, , जिला संजोयक सत्यम कुमार, नगर अध्यक्ष मनोज महतो,नगर मंत्री राजा यादव, नगर सह मंत्री रवि सिंह, अमित गुप्ता, मोनू यादव, विशाल सिंह ,अनुष्का कुमारी, नगर सोशल मीडिया प्रमुख सानू रोशन, नीरज श्रीवास्तव, कार्तिक कुमार, रणवीर कुमार, रोहित कुमार, हैदर, राजकुमारी, कल्पना कुमारी, प्रिया कुमारी, प्रणव यादव, कार्यालय मंत्री पीयूष कुमार, कार्यालय सह मंत्री राहुल कुमार, कारण कुमार, अमन कुमार, विशाल मिश्र, ध्रुव झा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन