भगवती मंदिर महाविद्यालय बरारी में नक्षत्र मालाकार की प्रतिमा का किया अनावरण

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 20 May 2026 9:50 PM

विज्ञापन

भगवती मंदिर महाविद्यालय बरारी में नक्षत्र मालाकार की प्रतिमा का किया अनावरण

विज्ञापन

बरारी भगवती मंदिर महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य गोपाल राय की अध्यक्षता व अमरजीत कुमार सिंह के संयोजन में क्रांति योद्धा नक्षत्र मालाकार के प्रतिमा अनावरण बुधवार को कॉलेज परिसर में किया गया. प्रतिमा का अनावरण महाविद्यालय के शासी निकाय के सचिव डॉ जनार्दन प्रसाद भगत, मालाकार के दत्तक पुत्र अवधेश मालाकार, पौत्र विमल मालाकार, नक्षत्र मालाकार की अध्यक्षता वाली शासी निकाय के सचिव भागवत प्रसाद यादव के कर कमलों से अनावरण किया गया. इन सभी के सहित तमाम आगन्तुक सदस्यों, प्राध्यापकों, सहकर्मियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. अनावरण समारोह को सम्बोधित करते हुए डॉ जनार्दन प्रसाद ने कहा कि नक्षत्र मालाकार जी जब उनके पास आए तो उन्होंने कहा कि बरारी, कोढ़ा, समेली, कुरसेला क्षेत्र के गरीबों के बच्चे -बच्चियां उच्च शिक्षा ग्रहण करने कटिहार, पूर्णिया नहीं जा सकते हैं. इन गरीब बच्चों के पढ़ाई की चिन्ता मुझे है. इनके लिए मैं महाविद्यालय खोलना चाहता हूं. मैंने चंदा करके धन संग्रह कर लिया है. उसके लिए मैं जमीन चाहता हूं. मेरे पिताजी पांच एकड़ जमीन देने के लिए तैयार हो गए. परन्तु जमीन का स्थल कॉलेज के अनुकुल नहीं था. सभी लोगों को जमीन की खोज में लगने कहा गया. उनको कॉलेज खोलने का धुन सवार था. आखिरकार नक्षत्र मालाकार जी ने इस जमीन को दान में लिया. कालान्तर में इस महाविद्यालय का उन्होंने मुझे भी अध्यक्ष बनाया. उनके स्वप्न को साकार करने में उनका सिपाही बनकर हमलोग भिड़े और महाविद्यालय का निर्माण हो गया. सभी प्राध्यापकों,सभी कर्मियों के सहयोग से नक्षत्र मालाकार जी की प्रतिमा का निर्माण कराया. उनकी जयंती 9 अक्तूबर और पुण्य तिथि 27 अक्तूबर को प्रत्येक वर्ष समारोह पूर्वक मनाई जायेगी. रामनारायण तूफान जी ने कहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नक्षत्र मालाकार जी ने आजीवन गरीबों, किसानों, मज़दूरों के हितों के लिए संघर्ष किया. समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य गोपाल राय ने की तथा मंच संचालन अमरजीत कुमार ने किया. मौके पर बरारी उप प्रमुख प्रतिनिधि अमरेन्द्र सिंह संजू, नगर पंचायत बरारी के उप मुख्य पार्षद अमन कुमार, भगवती मंदिर न्यास समिति के सचिव पंकज यादव, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रो ललन शर्मा, प्रो हकिमुद्दीन, भगवती मंदिर इंटर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो बिनोद कुमार यादव, इंटर महाविद्यालय के वर्तमान प्राचार्य संजय कुमार यादव, राज किशोर यादव, डॉ नन्द किशोर प्रसाद, तारकेश्वर भारती, प्रो कल्याण मित्रा, अखिलेश प्रसाद मेहता, अम्बिका प्रसाद मेहता, प्रो विद्यानन्द झा, प्रो सुधा देवी, प्रो अरूण कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, रविन्द्र सिंह, अशोक सिंह, नरेश यादव, भोला प्रसाद सिंह, ब्रह्मदेव मेहता, कृत्यानंद मेहता, गणेश प्रसाद यादव, दिनेश प्रसाद मेहता, राम कुमार सोनी, रघुनंदन कुमार, बिनोद कुमार मालाकार, प्रेम शीला मालाकार, राजा मालाकार दोनों इंटर, डिग्री महाविद्यालय के सभी कर्मियों ने भाग लिया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन