स्टेशन के दोनों तरफ स्टैंड का शुल्क एक समान हो, विकास

स्टेशन के दोनों तरफ स्टैंड का शुल्क एक समान हो, विकास
– ई रिक्शा चालक संघ का किया गया गठन – आम चुनाव में निर्विरोध मुख्य संरक्षक के रूप में भाजपा मजदूर नेता विकास सिंह चुने गये कटिहार बाबू वीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत ई रिक्शा चालक संघ कटिहार जिला का आम चुनाव कराया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मजदूर नेता विकास सिंह ने की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास सिंह ने बताया कि जिले में ई रिक्शा चालक साथियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. उनके सुविधा के लिए कुछ बिंदुओं को लागू करना बहुत जरूरी है. उन्होंने बताया कि ई रिक्शा चालक साथियों को सर्वप्रथम ई रिक्शा का निबंधन हो. दूरी के हिसाब से मजदूरी तय हो. बच्चों को स्कूल छोड़ने में कोई प्रतिबंध नहीं हो. ई रिक्शा का भी अपना स्थाई टोटो स्टैंड हो, स्टेशन के दोनों तरफ स्टैंड के द्वारा शुल्क एक समान होना चाहिए. जैसे दर्जनों मांगों को लेकर आगामी तीन वर्षों के लिए ई रिक्शा चालक संघ कटिहार जिला का आम चुनाव सर्व सर्वसम्मति से कराया गया. आम चुनाव में निर्विरोध मुख्य संरक्षक के रूप में भाजपा के मजदूर नेता विकास सिंह, अध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार सिंहा, सचिव पद के लिए विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए अनिक पासवान, उपाध्यक्ष के लिए रमन श्रीवास्तव, राजीव रंजन, उपसचिव के लिए अशोक साह का नाम निर्वाचित किया गया. निर्वाचित मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने बताया कि शेष कार्यकारिणी की कमेटी 15 दिनों के अंदर पूरा कर लिया जायेगा. जिले के सभी प्रखंडों से सभी साथियों को लेकर जिला कमेटी का गठन किया जायेगा. मुख्य संरक्षक ने बताया ई रिक्शा चालक संघ के गठन से विभिन्न समस्याओं के समाधान के दिशा में प्रयास किया जायेगा. जल्द ही संघ का निबंधन भी कराया जायेगा. इस अवसर पर महामंत्री मौसम कुमार सिंह, करण कुमार, राजू पासवान, उमा पोद्दार, जनक राम, पप्पू जायसवाल, अब्दुल, रविंद्र तिवारी, विजय कुमार, प्रकाश कुमार सिंह सहित सैकड़ो ई रिक्शा चालक संघ के लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




