कटिहार रेल मंडल में चलाया गया विशेष टिकट चेकिंग अभियान
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 08 Jun 2026 7:32 PM
कटिहार रेल मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चला कर बेटिकट यात्रा कर रहे रेल यत्रियों से तकरीबन 14 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है.
– तकरीबन 14 लाख रुपए वसूला गया जुर्माना
कटिहारडीआरएम के निर्देश व सीनियर डीसीएम के नेतृत्व में कटिहार रेल मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चला कर बेटिकट यात्रा कर रहे रेल यत्रियों से तकरीबन 14 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है. डीआरएम किरेंद्र नरह के निर्देश पर सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में कटिहार रेल मंडल के कटिहार, मालदा एनजेपी सहित अन्य स्टेशनों पर और ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, अनियमित टिकट धारकों तथा रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई.
1400 लोगों से वसूला गया जुर्माना
रेलवे अधिकारियों एवं टिकट जांच कर्मियों की संयुक्त टीम ने मंडल के कई प्रमुख स्टेशनों पर सघन जांच करते हुए बड़ी संख्या में यात्रियों के टिकटों की जांच की. इस दौरान बिना टिकट अथवा गलत टिकट के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों से जुर्माना वसूला गया. इस चेकिंग अभियान में 1400 लोगों से तकरीबन 14 लाख रुपए रेलवे प्रशासन ने जुर्माना वसूल किया है. रेल डीसीएम कुमार जितेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे अभियान का उद्देश्य यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा राजस्व की हानि को रोकना है. ् यात्रियों से अपील है कि वे यात्रा से पूर्व वैध टिकट अवश्य लें और रेलवे के नियमों का पालन करें. बिना टिकट यात्रा करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जाता रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










