एसपी ने विभिन्न चेक पोस्ट का किया निरीक्षण, पुलिस पदाधिकारी को दिए आवश्यक निर्देश

Updated at : 18 Oct 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
एसपी ने विभिन्न चेक पोस्ट का किया निरीक्षण, पुलिस पदाधिकारी को दिए आवश्यक निर्देश

एसपी ने विभिन्न चेक पोस्ट का किया निरीक्षण, पुलिस पदाधिकारी को दिए आवश्यक निर्देश

विज्ञापन

कटिहार आगामी दीपावली व महापर्व छठ को लेकर शनिवार को एसपी ने विभिन्न चेक पोस्ट का निरीक्षण किया. पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया. बताते चले की आगामी दीपावली, महापर्व छठ व विधानसभा चुनाव-2025 के दृष्टिगत विधि व्यवस्था संधारण व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसपी शिखर चौधरी ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चेक पोस्टों आइपीजी मॉल, मनिया एवं अन्य स्थलों का निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस पदाधिकारियों को थाना क्षेत्र में लगातार गश्ती, वाहन जांच, एरिया डोमिनेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने, संवेदनशील व अति-संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, पर्व एवं चुनाव के दौरान भीड़-प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने पुलिस पदाधिकारी को सख्त हिदायत दिया कि विधि व्यवस्था संघारण एवं अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की चूक ना हो. चुनाव के मद्देनजर सभी चेक पोस्ट पर बारीकी से वाहनों की जांच हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन