एसपी ने चेक पोस्ट का किया निरीक्षण

Updated at : 22 Oct 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
एसपी ने चेक पोस्ट का किया निरीक्षण

एसपी ने चेक पोस्ट का किया निरीक्षण

विज्ञापन

चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस पदाधिकारी को दिया आवश्यक निर्देश कटिहार महापर्व छठ एवं विधानसभा चुनाव-2025 के विधि-व्यवस्था संधारण व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार की रात्रि एसपी ने विभिन्न थाना क्षेत्र में बनाए गये चेक पोस्ट का निरीक्षण कर पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नजर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेक पोस्ट बनाया गया है. एसपी शिखर चौधरी ने मंगलवार रात कुरसेला, फलका, पोठिया व बरारी थाना के चेक पोस्टों का निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों को थाना क्षेत्र में लगातार गश्ती व एरिया डोमिनेशन सुनिश्चित करने, फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, पर्व एवं चुनाव के दौरान भीड़-प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन