कट्टा के साथ ससुराल में हंगामा करने में दामाद गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
कट्टा के साथ ससुराल में हंगामा करने में दामाद गिरफ्तार

कट्टा के साथ ससुराल में हंगामा करने में दामाद गिरफ्तार

विज्ञापन

आजमनगर थाना क्षेत्र के शीतलपुर पंचायत के गोसाईपुर गांव में एक दामाद देसी कट्टा लेकर ससुराल में बवाल कर रहा था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. प्राणपुर थाना क्षेत्र के सोंधा घाट मंझेली गांव निवासी मसरीकुल हक 32 वर्ष पिता सनाउल्लाह आजमनगर थाना क्षेत्र स्थित सीतलपुर पंचायत के गोसाईपुर गांव अपने ससुराल में आकर देसी कट्टा लेकर साली तथा ससुराल वाले के साथ जान से मारने की कोशिश करने को लेकर आजमनगर थाना में साला के द्वारा मामला दर्ज कराया है. बुधवार को करीब 3:00 बजे मसरीकुल हक ससुराल आकर हंगामा कर रहा था. अपनी साली की कनपटी में कट्टा सटाकर डराने धमकाने तथा जान से मारने की कोशिश कर रहा था. घर के कुछ लोग वहां जुट गये. मसरीकुल को पकड़ने में सफल हो गया. कट्टा के साथ मसरीकुल को पकड़ कर ससुराल वालों के द्वारा आजमनगर थाने के पुलिस के हवाले कर दिया गया. आजमनगर पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि कांड संख्या 98/26 दर्ज करते हुए मसरीकुल को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन