KATIHAR : 1500 पीस प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :06 May 2026 9:54 AM (IST)
विज्ञापन

कटिहार नगर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1500 पीस प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
कटिहार से नीरज की रिपोर्ट :
कटिहार नगर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1500 पीस प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई कल्याण चौक पर की गई.गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
नगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कल्याण चौक इलाके में एक युवक प्रतिबंधित कोडिन सिरप की बड़ी खेप लेकर आने वाला है. सूचना को पुख्ता करने के बाद थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस की टीम ने कल्याण चौक पर घेराबंदी कर छापेमारी की.तस्कर हवाई अड्डा थाना क्षेत्र का रहने वाला
छापेमारी के दौरान पुलिस ने तस्कर राकेश कुमार, पिता प्रकाश मिश्रा, निवासी हवाई अड्डा थाना सहायक को धर दबोचा. तलाशी लेने पर उसके पास से 1500 पीस कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया. पूछताछ में तस्कर ने सिरप की इस खेप को शहर में खपाने की बात कबूली है.एसपी के निर्देश पर चल रहा विशेष अभियान
एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के विक्रेताओं और तस्करों के खिलाफ विशेष छापेमारी व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में नगर थाना पुलिस को यह सफलता मिली है. नगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है कि सिरप की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई करना था. पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










