74.50 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

74.50 ग्राम स्मैक के साथतस्कर गिरफ्तार
कटिहार नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नया टोला में छापेमारी कर स्मैक तस्कर को 74.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. नगर थानाध्यक्ष सुमन सिंह को गुप्त सूचना मिली की नया टोला में एक व्यक्ति मादक पदार्थो की तस्करी कर रहा है. उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ छापेमारी किया. इस क्रम में एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगा. पुलिस बल ने पकड़ लिया. जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से स्मैक, डिजिटल तराजू बरामद किया. आरोपी तस्कर संतोष कुमार मिश्रा पिता श्यामानंद मिश्रा द्वाशय, थाना डंडखोरा निवासी के विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट के धारा के तहत कांड दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




