अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस से 15 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस से 15 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस से 15 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार कटिहार आरपीएफ ने गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाकर 15 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरपीएफ निरीक्षक राकेश श्रीवास्तव के निर्देश पर सहायक उप निरीक्षक लगादेव कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ ने 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस के कटिहार पहुंचते ही चेकिंग अभियान चलाया. एक संदिग्ध रेल यात्री के बैग की तलाशी के दौरान उसके बैग से 15 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. इस संदर्भ में राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर जीतू कुमार पिता भगवान साह ड्राइवर टोला वार्ड नंबर 17 निवासी को कटिहार रेल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. रेल थाना पुलिस मामले को लेकर अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन