तस्कर गिरफ्तार, घर से 15.840 किलो गांजा व 3.77 लाख जब्त

तस्कर गिरफ्तार, घर से 15.840 किलो गांजा व 3.77 लाख जब्त
कोढ़ा कोढ़ा थाना पुलिस ने मधुरा में छापेमारी कर एक युवक को 15.840 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया. थाना क्षेत्र के मधुरा वार्ड-04 निवासी एक युवक के घर पर छापेमारी कर पुलिस ने 15.840 किलोग्राम गांजा और 3 लाख 77 हजार नकद बरामद किया. गांजा तस्कर छोटू साह (उम्र करीब 22 वर्ष), पिता कैलू साह को गिरफ्तार कर लिया. कोढ़ा थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि इलाके में गांजा तस्करी का धंधा संचालित किया जा रहा है. सूचना की पुष्टि होते ही विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान घर से भारी मात्रा में गांजा और नगद रकम बरामद होने पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. इधर कोढ़ा थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि गांजा की खेप कहां से लाई जाती थी और किन-किन जगहों पर इसकी सप्लाई होती थी. पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




