गंगा में स्नान करने में छह दोस्त डूबे, पांच को बचाया, एक लापता

Published by :RAJKISHOR K
Published at :03 May 2025 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
गंगा में स्नान करने में छह दोस्त डूबे, पांच को बचाया, एक लापता

गंगा में स्नान करने में छह दोस्त डूबे, पांच को बचाया, एक लापता

विज्ञापन

– गंगा तट पर घटना के बाद मची अफरा-तफरी, लापता किशोर की खोजबीन जारी अमदाबाद प्रखंड के हरदेव टोला स्थित गंगा नदी में शनिवार को एक साथ छह दोस्त स्नान के दौरान डूबने लगे. इनमें से पांच को तो बचा लिया गया जबकि एक किशोर का पता नहीं चल सका. घटना के बाद गंगा तट पर लोगों की भीड़ जुट गयी. लापता किशोर की खोजबीन स्थानीय गोताखोर व एनडीआरएफ की टीम कर रही है. डूब रहे युवकों को ग्रामीणों एवं अन्य युवकों की तत्परता से पांच को डूबने से बचा लिया गया जबकि एक 15 वर्षीय किशोर लापता हो गया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. शनिवार को नगर पंचायत अमदाबाद वार्ड संख्या नौ छोटा रघुनाथपुर निवासी सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय घेरा गांव में पदस्थापित सहायक शिक्षक पवन कुमार का 15 वर्षीय पुत्र आकर्ष अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने हरदेव टोला गंगा नदी गया था. स्नान के दौरान दो दोस्त ऊपर से वीडियो बनाने लगे और छह दोस्त एक साथ गंगा नदी में स्नान करने लगे. इस दौरान छह दोस्त एक ही साथ गहरे पानी में चले गये. सभी डूबने लगे. इस समय स्थानीय वार्ड सदस्य सोनू कुमार ने तुरंत नदी में कूद कर तीन युवक काे बचा लिया जबकि, एक युवक आषाढी कुमार व एक का लखन यादव ने जान बचायी. इसी बीच आकर्ष कुमार डूब कर लापता हो गया. जानकारी परिजनों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मुख्य पार्षद बबलू मंडल, उप प्रमुख प्रतिनिधि माथुर मंडल भी घटनास्थल पर पहुंचे. जानकारी मुख्य पार्षद ने सीओ स्नेहा कुमारी को दी. सीओ स्नेहा कुमारी, राजस्व पदाधिकारी अनुपम कुमार, बीडीओ इंद्रदेव कुमार निराला घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली एवं स्थानीय गोताखोर को बुलवाकर खोजबीन शुरू की. सीओ ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम को बुलाया है. एसडीआरएफ की टीम करीब 3:00 बजे के बाद पहुंच कर खोजबीन शुरू किया. समाचार प्रेशसन तक गंगा नदी में लापता किशोर का कुछ पता नहीं चल पाया था. घटना को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था. मौके पर किशोर आकार्ष कुमार के पिता पवन कुमार ने बताया कि सुबह 8:00 बजे सूचना मिली कि मेरा पुत्र स्थानीय युवकों के साथ गंगा स्नान करने गया था. जहां डूब गया है. जिसकी खोजबीन स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है. कहीं कुछ पता नहीं चला है. स्थानीय ग्रामीण एवं टीआरएफ की टीम खोजबीन कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन