दूध क ड्रम में छिपाकर रखे छह बोतल शराब बरामद
Updated at : 25 Mar 2026 7:57 PM (IST)
विज्ञापन

दूध क ड्रम में छिपाकर रखे छह बोतल शराब बरामद
विज्ञापन
कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के कोलासी पुलिस शिविर अंतर्गत मधुरा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब बरामद की है. इस कार्रवाई में कुल 4 लीटर 500 मिलीलीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है. कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी श्रवण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मधुरा गांव में अवैध रूप से शराब छिपाकर रखी गई है. सूचना के आधार पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की. पुलिस ने दूध के ड्रम में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की 6 बोतल बरामद की. पुलिस ने मौके से शराब को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




