सिलीगुड़ी-बालुरघाट व सिलीगुड़ी-बामनहाट इंटरसिटी एक्सप्रेस का हल्दीबाड़ी तक विस्तार

Updated at : 11 Mar 2026 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी-बालुरघाट व सिलीगुड़ी-बामनहाट इंटरसिटी एक्सप्रेस का हल्दीबाड़ी तक विस्तार

सिलीगुड़ी-बालुरघाट व सिलीगुड़ी-बामनहाट इंटरसिटी एक्सप्रेस का हल्दीबाड़ी तक विस्तार

विज्ञापन

– जलपाईगुड़ी में नया ठहराव कटिहार रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कटिहार रेल मंडल के सिलीगुड़ी-बालुरघाट इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा सिलीगुड़ी-बामनहाट इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार कर इन्हें अब हल्दीबाड़ी स्टेशन तक संचालित कर इन दोनों ट्रेनों का ठहराव जलपाईगुड़ी स्टेशन पर भी प्रदान किया गया है. नए ठहराव एवं विस्तार के उपलक्ष्य में ट्रेन संख्या 05464 हल्दीबाड़ी-बालुरघाट स्पेशल एक्सप्रेस तथा 05467 हल्दीबाड़ी-बामनहाट स्पेशल एक्सप्रेस को बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शिखा चटर्जी उपस्थित रही. उन्होंने इस पहल को क्षेत्र के यात्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए रेलवे को बधाई दी. कटिहार रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे. जिनमें एडीआरएम अजय कुमार सिंह, एएम अक्षांश वर्मा, सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह, सीनियर डीएसटीई गौरव राजपाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे. सीनियर डीसीएम ने बताया कि रेलवे द्वारा की गई इस पहल से क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध होगा तथा यात्रा और अधिक सुविधाजनक बनेगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन