बरारी पहुंची बीएसएफ कंपनी व कमांडर का एसएचओ ने किया स्वागत

आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांति व भयमुक्त कराने को लेकर बरारी पहुंची बीएसएफ कंपनी एवं कमांडर का स्वागत किया गया.
बरारी. आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांति व भयमुक्त कराने को लेकर बरारी पहुंची बीएसएफ कंपनी एवं कमांडर का स्वागत किया गया. एसजेएनसी प्लस टू उच्च विद्यालय बरैटा सेमापुर में पहुंची बीएसएफ कंपनी कमांडर का बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बुके देकर स्वागत किया. ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए स्वागत किया. सीमा सुरक्षा बल की करीब तीन कंपनी बरारी में ठहराव के लिए पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे है. मतदाता भयमुक्त होकर अधिक से अधिक मताधिकार का उपयोग करें. बीएसएफ के जवानों ने भी लोगों का आभार जताया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




