सदर अस्पताल के नये उपाधीक्षक के रूप में शंभू कुमार ने संभाला पदभार

Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल के नये उपाधीक्षक के रूप में शंभू कुमार ने संभाला पदभार

सदर अस्पताल के नये उपाधीक्षक के रूप में शंभू कुमार ने संभाला पदभार

विज्ञापन

– स्वास्थ्य व्यवस्था के सुधार पर दिया जोर बैठक कर दिये कई दिशा निर्देश, ओपीडी का किया निरीक्षण कटिहार सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक नई शुरुआत हुई है. उपाधीक्षक के पद पर डॉ शंभू कुमार चौधरी ने अपना योगदान दे दिया है. पदभार संभालते ही उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अधिकारियों और चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया. बुधवार को रेजिडेंसी कार्यक्रम के तहत मेडिकल कॉलेज के पीजी छात्रों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में सीएस डॉ जितेंद्र नाथ सिंह भी उपस्थित रहे. अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी. इस बार रेजिडेंसी कार्यक्रम के तहत मेडिकल कॉलेज से आए पीजी छात्रों के नए बैच में कुल 21 डॉक्टर शामिल हैं. सभी को जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने और मरीजों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश दिए गये. उपाधीक्षक डॉ चौधरी ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अब अस्पताल में 24 घंटे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नया रोस्टर तैयार किया गया है. नए रोस्टर के तहत पीजी डॉक्टरों को दिन के साथ-साथ रात में भी इमरजेंसी सेवाओं में तैनात किया गया है. पहले पीजी छात्र केवल दिन में आउटडोर सेवाएं देते थे. लेकिन अब उन्हें रात की ड्यूटी में भी लगाया गया है. मरीजों को हर समय बेहतर इलाज मिल सकेगा. यह कदम अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है. मेडिकल कॉलेज से सदर अस्पताल तक आने-जाने में डॉक्टरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है. इससे डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित होगी और मरीजों को लाभ मिलेगा. पदभार संभालने के बाद डॉ. शंभू कुमार चौधरी ने सुबह 9 बजे ओपीडी का निरीक्षण भी किया. सभी विभागों में जाकर यह सुनिश्चित किया कि डॉक्टर समय पर ड्यूटी पर मौजूद हैं या नहीं. निरीक्षण के दौरान अधिकांश डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित पाये गये. जिससे उन्होंने संतोष व्यक्त किया. उपाधीक्षक ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में अनुशासन और समयबद्धता को प्राथमिकता दी जायेगी. मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उनकी पहली जिम्मेदारी है. इसके लिए हर संभव प्रयासरत रहेंगे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन