शैलेन्द्र बने धमदाहा डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य

Updated at : 06 Oct 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
शैलेन्द्र बने धमदाहा डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य

शैलेन्द्र बने धमदाहा डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य

विज्ञापन

– डीएस कॉलेज से देर शाम किये गये विरमित, शिक्षक व कर्मचारियों ने दी बधाई कटिहार डीएस कॉलेज के हिन्दी विभाग के एसोसिएट प्रो शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय को कुलपति पूर्णिया विवि के निर्देश पर इंचार्ज प्रिसिंपल ऑफ सब डिविजनल गवरमेंट डिग्री कॉलेज धमदाहा में प्रतिनियोजित किया. कुलसचिव पूर्णिया विवि के डॉ प्रणय कुमार गुप्ता ने पत्र जारी किया है. पत्र में सबडिविजनल गवमेंट डिग्री कॉलेज धमदाहा के इंचार्ज प्रिंसिपल का हैंडओवर शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय को कर प्रो मो सादिक हुसैन का प्रतिनियोजन रद्द करते हुए उन्हें उनके पैतृक कॉलेज में वापस करने का तत्काल आदेश दिया गया है. पीयू कुलसचिव डॉ गुप्ता के जारी पत्र के बाद डीएस कॉलेज से शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय को विरमित कर दिया. डीएस कॉलेज के हिन्दी विभाग के शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय को सबडिविजनल गवमेंट डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल इंचार्ज बनाये जाने पर शिक्षक व कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है. प्रो शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय को प्रभारी प्राचार्य धमदाहा डिग्री काॅलेज का बनाये जाने पर डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रो प्रशांत कुमार, प्रो मदन कुमार झा, नारायण झा, डॉ अनवर हुसैन, डॉ शीला कुमारी, डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ आशीष आनंद, डॉ जितेन्द्र वर्मा, बीएड के एचओडी डॉ अजिजुल इस्लाम, डॉ प्रमोद प्रवीण,अम्मार अशरफ, डीएस कॉलेज के कर्मचारियों में पूर्णिया विवि कर्मचारी संघ के प्रक्षेत्र अध्यक्ष सह डीएस कॉलेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शंभू कुमार यादव, अमर प्रताप सिंह, सुधीर रमाणी, नीतीश भारद्वाज, कौशल किशोर, प्रकाश कुमार सिंह, अनिल यादव, संदीप कुमार सिंह झा ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन