शादी का झांसा देकर नाबालिग से यौन शोषण, हुई गर्भवती, प्राथमिकी दर्ज

शादी का झांसा देकर नाबालिग से यौन शोषण, हुई गर्भवती, प्राथमिकी दर्ज
कदवा कदवा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 14 वर्षीय नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण किया गया. जिसके बाद नााबलिग गर्भवती हो गयी. गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया. पीड़िता के परिजनों ने कदवा थाना में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगायी है. परिजनों में चिंता व बदनामी से सहमे हुए हैं. आवेदन मिलने पर कदवा पुलिस ने मामले की जांच करते हुए अग्रिम करवाई की जा रही है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मामले में कई अहम बिंदुओं पर जांच की जा रही है. इस बाबत कदवा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मामले को लेकर पीड़िता के परिजनों द्वारा दिये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोषियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










