महानंदा नदी से भीषण कटाव, रतजगा कर रहे लोग

Updated at : 08 Oct 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
महानंदा नदी से भीषण कटाव, रतजगा कर रहे लोग

महानंदा नदी से भीषण कटाव, रतजगा कर रहे लोग

विज्ञापन

बलिया बेलौन बलिया बेलौन क्षेत्र स्थित शेखपुरा पंचायत के पीपलटोला निस्ता गांव में महानंदा नदी का जलस्तर बढ़ने से भीषण कटाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. नदी के तेज बहाव के कारण खेत-खलिहान, आवासीय घर नदी की धारा में समा रहा है. इससे गांव के सैकड़ों परिवारों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि कटाव पर तत्काल रोकथाम नहीं की गई तो आने वाले दिनों में दर्जनों घर नदी में समा सकते हैं. ग्रामीणों ने कहा, बीते कुछ दिनों से नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. हर ज्वार में नदी की धार गांव की ओर बढ़ती जा रही है. पजाऊ मिट्टी बहने लगी है. कई पेड़-पौधे भी नदी में गिर चुके हैं. ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गयी. ग्रामीणों ने कहा, अब गांव के मुख्य रास्ते तक नदी की धार पहुंचने लगी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तटबंध निर्माण, बालू बोरी डालने या अन्य स्थायी उपाय जल्द किये जायें. ताकि गांव को बचाया जा सके. स्थानीय समाजसेवी एकबाल हुसैन ने बताया कि महानंदा नदी का कटाव हर वर्ष इस क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है. पिछले साल भी नदी के किनारे बसे कई परिवार विस्थापित हुए थे. लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस योजना नहीं लायी गई है. ग्रामीणों ने कहा कि नदी के बढ़ते जलस्तर से रात में भी लोगों को नींद नहीं आती. हर पल यह डर बना रहता है कि अगली सुबह उनका घर या खेत नदी में समा जायेगा. महिलाओं और बच्चों में भय का माहौल है. इस कटाव से जहां एक ओर लोगों की जमीन और संपत्ति खतरे में है. दूसरी ओर पशु-पक्षी और खेतों की फसलें भी प्रभावित हो रही हैं. गांव के किसान अब फसल बर्बाद होने की चिंता में हैं. अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं. ग्रामीणों ने कहा कि अगर शीघ्र ही बचाव कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन